Site icon Dainik Savera Times

बटाला में सैर से लौट रहे कपड़ा व्यापारी पर अंधाधुंध फायरिंग

बटाला के श्री हरगोबिंदपुर में सैर से आ रहे एक कपड़ा व्यापारी पर दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जब जान बचाने के लिए उक्त कारोबारी दौड़ा तो दौड़ते समय वह फिसल गया और नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। व्यापारी के ऊपर से होती हुई गोलियां सामने एक दुकान के शटर में जा लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, थाना श्री हरगोबिंदपुर में अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है।

 

Exit mobile version