Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ कार्यक्रम अच्छी पहल, उद्योगपति गौतम कपूर बोले- 43 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

October 10, 2023

पंजाब में ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ कार्यक्रम अच्छी पहल, उद्योगपति गौतम कपूर बोले- 43 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

जालंधर डेस्क: पंजाब में ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ कार्यक्रमों को काफी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है और उद्योगपतियों ने भी इसे प्रशंसनीय बताया है। पंजाब के उद्योगपतियों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों के बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे।

 

उद्योगपतियों ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का धन्यवाद जिन्होंने यह खास मौका दिया है। पिछले दिनों पंजाब में हुए ‘सरकार-उद्योगपति मिलनी’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए उद्योगपति गौतम कपूर ने कहा कि उद्योगपतियों के साथ मुलाकात पिछले 43 सालों में पहली है, जोकि बहुत ही सराहनीय है।

 

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को एक उचित मंच मिला है जहां वह अपने विचार रख सकेंगे। पंजाब में चल रहे सरकार-उद्योगपति मिलनी कार्यक्रमों में उद्योगपतियों ने कई ऐसे मसले सामने रखे हैं, जिनको पंजाब सरकार ने गंभीरता से नोट किया और उनसे संबंधित कई ऐलान भी किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें