Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

8 घंटे बिजली कटौती से उद्योगपति परेशान, प्रदर्शन की चेतावनी

September 4, 2026

8 घंटे बिजली कटौती से उद्योगपति परेशान, प्रदर्शन की चेतावनी

Industrialists distressed by power cuts : लुधियाना। लगातार हो रही बिजली कटौती से लुधियाना के उद्योगपतियों और व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार को सोमवार तक समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो मंगलवार को लाखों व्यापारी सड़कों पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

व्यापारियों का कहना है कि 8-8 घंटे की बिजली कटौती से उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और पहले से ही मजदूरों की कमी के बीच कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। लगातार बिजली कटौती से उद्योगपति परेशान हैं। इसे लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और पंजाब सरकार को चेतावनी दी गई कि सरकार सोमवार तक उनकी मांगों पर ध्यान दे और बिजली कटौती की समस्या को जल्द से जल्द हल करे, वरना व्यापारी सड़कों पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे पंजाब सरकार को सोमवार तक का समय दे रहे हैं, वरना मंगलवार को लाखों व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुफ़्त बिजली देने की वजह से सरकार लगातार बिजली की दरें बढ़ा रही है, जिससे उन्हें भी परेशानी हो रही है, लेकिन अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ और बिजली कटौती बंद नहीं हुई, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें