Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन सीमा पर घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम, BSF ने पाकिस्‍तानी घुसपैठिए को किया ढेर

August 13, 2024

तरनतारन सीमा पर घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम, BSF ने पाकिस्‍तानी घुसपैठिए को किया ढेर

तरनतारन : ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के सतर्क जवानों ने 12 अगस्त को रात करीब 8:36 बजे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध हरकत देखी, जो चुपके से आईबी (अंतरराष्ट्रीय सीमा) पार कर गया और अंधेरे का फायदा उठाकर तरनतारन जिले के गांव-डल के पास पड़ने वाले सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर बढ़ने लगा, जिसके बाद चौकस बीएसएफ जवानों ने तुरंत घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर बढ़ता रहा।

आसन्न खतरे को भांपते हुए और आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों ने आगे बढ़ रहे घुसपैठिए पर गोलियां चलाईं और उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। सतर्क और कर्तव्यनिष्ठ बीएसएफ जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई अलर्ट के बावजूद सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के सीमा पार आतंकी-सिंडिकेट के नापाक इरादों को एक बार फिर सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें