Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या

April 10, 2026

UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या

पंजाब डेस्क: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर “कमल कौर भाभी” उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि इस मामले का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बठिंडा पुलिस की टीम ने UAE अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि उसे देर रात तक भारत के किसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शारजाह में हिरासत में लिया था

जानकारी के अनुसार, आरोपी को इसी वर्ष जनवरी में शारजाह पुलिस ने वीज़ा से जुड़े मामले में पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया था। हालांकि, उसे भारत भेजने की प्रक्रिया में कानूनी औपचारिकताओं के चलते देरी हुई।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला जून 2025 में तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उन्हें एक प्रमोशनल इवेंट के बहाने बठिंडा बुलाया गया था।

पुलिस जांच के अनुसार, 9 और 10 जून की दरमियानी रात को उनका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। तीन दिन बाद उनका शव आदर्श यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से बरामद हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

साजिश में शामिल थे अन्य आरोपी

जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या को अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने दो साथियों जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के पीछे का मकसद कंचन कुमारी का सोशल मीडिया कंटेंट था, जिसे आरोपी सिख समुदाय की भावनाओं के खिलाफ मानते थे।

ये भी पढ़ें…

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर अमृतपाल सिंह मेहरों देश छोड़कर फरार हो गया था। बताया जाता है कि 10 जून 2025 की सुबह वह अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से UAE के लिए रवाना हो गया, वह भी तब जब उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने की प्रक्रिया चल रही थी।

अब आरोपी के भारत पहुंचने के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी। इस हाई-प्रोफाइल केस में और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें