मोगा: मोगा पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार दोनों युवकों को डीएम कॉलेज की बाहरी ग्राउंड के पास से काबू किया गया।
जानकारी देते हुए सहायक थानेदार रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक कथित तौर पर लूट की वारदातों को अंजाम देने के आदी हैं और इस समय डीएम कॉलेज मोगा की बाहरी ग्राउंड के पास बैठे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कर्मवीर सिंह उर्फ कालू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नजदीक बोहड़ वाली धर्मशाला, बग्गेयाना बस्ती, मोगा तथा चंदन सिंह उर्फ किंग पुत्र मंसा सिंह निवासी बुक्कनवाला रोड के रूप में हुई है।
पुलिस इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं तथा लूट की किन घटनाओं के साथ इनका संबंध है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📍 Location: मोगा

