Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हनी ट्रैप मामले में इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर Jasneet का साथी Lucky Sandhu गिरफ्तार

May 1, 2023

हनी ट्रैप मामले में इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर Jasneet का साथी Lucky Sandhu गिरफ्तार

लुधियाना : हनी ट्रैप मामले में मशहूर इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर जसनीत कौर के साथी लकी संधू पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज लुधियाना अदालत में पेश करके पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। साहनेवाल पुलिस की ओर से भी लकी संधू पर आर्म्स एक्ट के तहत एक नई एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि मॉडल टाउन लुधियाना में पहले ही कारोबारी की ओर से दी गई शिकायत पर पहले जसनीत कौर को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पीड़ित ने बताया था कि उसको लकी संधू की ओर से धमकियां दिलवाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस से कई दिनों से लक्की संधू की तलाश में थी आखिरकार उस को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरा मामला सीआईए स्टाफ को दे दिया गया है। आज लकी संधू को अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने उसका 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें