Site icon Dainik Savera Times

Insurance कंपनी को करोड़ों का चुना, खुद को मृत घोषित कर लिया क्लेम, 16 के खिलाफ मामला दर्ज

फिरोजपुर: फिरोजपुर जिले के मालावाला में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि, 16 लोगों ने खुद को मरा हुआ दिखाकर बीमा कंपनी को करीब छह करोड़ का चूना लगाया है। जब इस बात की जानकारी बीमा कंपनी को हुई तो उन्होंने संबंधित खाद्य में इसकी शिकायत की।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और यह पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी कि इसमें और कितने लोग शामिल थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इन लोगों ने अपना डेथ सर्टिफिकेट कहां से और कैसे बनवाया या फिर खुद ही फर्जी सर्टिफिकेट जमा किया और उसके बाद कंपनी से 6 करोड़ का क्लेम ले लिया।

Exit mobile version