पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विदेश से संचालित एक ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।
4 किलोग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक पिस्तौल, उसकी मैगज़ीन, पांच ज़िंदा कारतूस और लगभग 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि आरोपी न केवल नशे के कारोबार में बल्कि संगठित अपराध में भी सक्रिय थे।
Acting swiftly on forward–backward linkages, Counter Intelligence #Amritsar busts a drug supply module linked to #foreign-based smuggles. Apprehends three operatives and recovers 4 Kg Heroin, 1 pistol with magazine, 5 live cartridges, and ₹3.90 lakh drug money.
Preliminary… pic.twitter.com/DsHKnTgVyu
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 14, 2025
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे तस्कर लखविंदर सिंह उर्फ बाबा लक्खा से जुड़े हुए हैं। साथ ही इस गिरोह का संबंध दया सिंह उर्फ प्रीत सेखों से भी पाया गया है, जो फिलहाल सेंट्रल जेल में बंद है और अंदर से ही अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था।
संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज
इस मामले में पुलिस स्टेशन एसएसओसी, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने और नार्को-आतंक नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...