Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

27 अक्टूबर से पंजाब में होगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों का आयोजन, जालंधर में भारत-पाक मैच को लेकर उत्साह

September 18, 2026

27 अक्टूबर से पंजाब में होगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों का आयोजन, जालंधर में भारत-पाक मैच को लेकर उत्साह

जालंधर: बैठक में हॉकी इंडिया के सचिव जनरल भोला नाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.पी. सिंह और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जालंधर में होने वाले मुकाबलों की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विशेष चर्चा की गई।

पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में होगा। जालंधर में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 4 नवंबर को सेमीफाइनल और 5 नवंबर को फाइनल मुकाबला मोहाली में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन और जापान की टीमें हिस्सा लेंगी। जालंधर में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हॉकी प्रेमियों में विशेष उत्साह है।

हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर का हॉकी के साथ ऐतिहासिक और भावनात्मक रिश्ता है। यहां अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन शहर के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया, हॉकी पंजाब और पंजाब सरकार के सहयोग से तैयारियां समय पर पूरी करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

📍 Location: जालंधर सेंट्रल हल्का (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें