Site icon Dainik Savera Times

CM MANN के हस्तक्षेप से किसानों ने शंभू रेलवे ट्रैक से धरना हटाया

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हस्तक्षेप पर आंदोलनकारी किसानों ने शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर चल रही नाकाबंदी हटा ली है। लोगों को हो रही कई कठिनाइयों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने किसानों से रेल अवरोध हटाने को कहा था जिसके बाद सोमवार को इसे हटा दिया गया। पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू में किसानों ने रेलवे स्टेशन से 34 दिनों से चले आ रहे अपने ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन को खत्म करने का फैसला लिया है। आज किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया, जिसके कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और उनके मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। हरियाणा पुलिस से किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसान शंभू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे।।

Exit mobile version