Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मालविका सूद के समर्थन में बूथ स्तर तक सक्रिय होगा इंटक

October 6, 2026

मालविका सूद के समर्थन में बूथ स्तर तक सक्रिय होगा इंटक

INTUC Meets in Moga, Discusses Poll Strategy : मोगा। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर इंटक ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने का फैसला लिया है। मोगा में आयोजित बैठक में बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और कांग्रेस के कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जमीनी स्तर पर गतिविधियां तेज करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता इंटक मोगा के अध्यक्ष बलजीत सिंह राजा घाली ने की। इस दौरान जिले की विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए बलजीत सिंह राजा घाली ने कहा कि इंटक हमेशा से मजदूर वर्ग और कांग्रेस पार्टी की मजबूत ताकत रही है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मोगा विधानसभा क्षेत्र से हलका इंचार्ज मालविका सूद को बड़ी लीड से जिताना संगठन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने सभी यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संपर्क करें और कांग्रेस की नीतियों तथा पार्टी के कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की जमीनी सक्रियता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक के दौरान विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने एकजुट होकर भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

नेताओं ने कहा कि मालविका सूद की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान को मजबूत करेंगे और चुनाव तक लगातार सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर पलविंदर सिंह चेयरमैन, शमशेर सिंह शेरा, गुरप्रीत सिंह, मनू शर्मा, सुखजिंदर सिंह, संदीप सिंह, हरपाल सिंह, दविंदर सिंह, बेअंत सिंह, बलवंत सिंह, बलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में इंटक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें