Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPS Pushpendra Kumar ने संभाला इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस का पद, आरके सिंह हुए रिलीव

June 6, 2025

IPS Pushpendra Kumar ने संभाला इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस का पद, आरके सिंह हुए रिलीव

चंडीगढ़: 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्पिंदर कुमार ने वीरवार को चंडीगढ़ पुलिस में आईजीपी (इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस) का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सैक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एसपी हैडक्वार्टर मंजीत ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। चार्ज ग्रहण करने के दौरान पुलिस जवानों ने पुष्पिंदर कुमार को गौरवमयी सलामी दी। इसके बाद मौजूदा आईजीपी आरके सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। आरके सिंह को अब रिलीव कर दिया गया है, क्योंकि उनका तबादला दिल्ली हो चुका है।

आईजीपी का पदभार संभालने के बाद पुष्पिंदर कुमार अब चंडीगढ़ पुलिस की कमान संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी केएम प्रियंका भी जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस में शामिल होंगी। उनका भी तबादला दिल्ली से चंडीगढ़ किया गया है, और वह आने वाले दिनों में पुलिस बल को अपनी सेवाएं देंगी। आईजीपी के रूप में पुष्पिंदर कुमार की नियुक्ति से चंडीगढ़ पुलिस को एक अनुभवी और कुशल नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  जालंधर में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें