Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPS पी वी रामा शास्त्री ने चंडीगढ़ में वृक्षारोपण अभियान किया शुरू

July 26, 2023

IPS पी वी रामा शास्त्री ने चंडीगढ़ में वृक्षारोपण अभियान किया शुरू

चंडीगढ़ : पी वी रामा शास्त्री, आईपीएस, विशेष महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान ने लगभग 12 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ देश की पूरी पश्चिमी सीमाओं पर वर्तमान मानसून के मौसम के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। इस संबंध में बीएसएफ कैंपस चंडीगढ़ में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया जिस दौरन बीएसएफ कार्मिको ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए |

इस अवसर पर, बीएसएफ पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक ने समुदाय और आने वाली पीढ़ियों के लिए वृक्षारोपण के महत्व को दोहराया, जो हरित आवरण को बढ़ाकर न केवल सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा प्रदान करेगा बल्की जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को भी कम करेगा। इन पेडो के उत्तरजीवन को सुनिश्चित करने के लिए मानसून के मौसम के दौरान बीएसएफ द्वारा हर साल ऐसे अभियानों में पौधे लगाए जाते हैं। यह विशाल वृक्षारोपण अभियान कश्मीर से लेकर गुजरात तक बीओपी स्तर तक की सभी सीमाओं पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सैनिकों के परिजन भी बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं। मरुस्थलीकरण, मिट्टी के कटाव आदि जैसे पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए इस मेगा वृक्षारोपण अभियान के लिए रेगिस्तान, creek और बंजर ज़मीन के हिस्से प्रमुखता के क्षेत्र हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बीएसएफ हमेशा अपने प्राथमिक उद्देश्य देश की सीमाओं कि रख्वाली के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है | 21 अगस्त 2023 को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित “वन महोत्सव – 2023” में भी मुख्यालय एसडीजी बीएसएफ पश्चिमी कमान से लगभग 110 जवान भाग लेगे, जो कि 12 लाख पौधे लगाने के अपने लक्ष्य के अलावा 6300 पौधे निश्चित स्थान मे लगायेंगे |

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें