
पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र लांबा को तरनतारन का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आईपीएस रवजोत कौर के निलंबन के बाद की गई है। रवजोत कौर को कुछ दिनों पहले निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद यह पद खाली था। अब सरकार ने सुरेंद्र लांबा को नई जिम्मेदारी सौंपी है ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

सुरेंद्र लांबा पहले भी पंजाब पुलिस में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं और उन्हें एक सख्त और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि वे तरनतारन में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...