
कपूरथला (पंकज) : आई.पी.एस. कैडर की 2016 बैच की अधिकारी वात्सला गुप्ता ने आज यहां एसएसपी के रूप में कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज कर नशे को जड़ से खत्म करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।
पदभार संभालने के बाद एस.एस.पी. वत्सला गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था हर कीमत पर कायम रखी जाएगी और शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाये। इससे पहले वत्सला गुप्ता की एस.एस.पी. कार्यालय पहुंचने पर पुलिस बल की ओर से सलामी भी दी गयी।
बड़ी खबरें पढ़ेंः Kullad Pizza Video मामला: फिर थाने पहुंची लड़की, दिया बड़ा बयान
वरणनयोग्य है कि एस.एस.पी. वत्सला गुप्ता इससे पहले डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर और जालंधर, ए.डी.सी.पी. हेडक्वार्टर जालंधर एवं ए.एस.पी. नकोदर में रह चुके हैं। इस अवसर पर एस.पी हेडक्वार्टर तेजवीर सिंह, एस.पी. तफ्तीश रामनिंदर सिंह, फगवाड़ा के एस.पी. गुरप्रीत सिंह, एस.पी. पी.बी.आई सुरिंदर कुमार, डीएसपी स्पेशल ब्रांच अमरीक सिंह चाहल, डी.एस.पी. हेडक्वार्टर सतनाम सिंह, डी.एस.पी. गुरमीत सिंह, अशोक कुमार, हरप्रीत सिंह, हरबिंदर सिंह, डॉ. मनप्रीत कौर, भारत भूषण, बबनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह के अतिरिक्त समूह पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बड़ी खबरें पढ़ेंः जालंधर में 3 बेटियों की हत्या: मां-बाप ही निकले कातिल
मेष: दिन शुभ रहेगा...