रूपनगर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब बीबी मुमताज जी बड़ी साहिब में ग्रंथी सिंहों को इंश्योरैंस सर्टिफिकेट भेंट किए। यह बीमा योजनाएं लालपुरा ने अपनी पैंशन से करवाई हैं। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान लालपुरा ने कहा कि उनकी पूरी जिंदगी सिख धर्म की सेवा को समर्पित रही है।
उन्होंने कहा कि सिख पंथ का हर सेवक, ग्रंथी, रागी और धर्म प्रचारक समाज की वह अमूल्य विरासत है जो निःस्वार्थ भाव से दिन-रात गुरबाणी के प्रचार में लगा रहता है। ऐसे सेवकों की सेवा और सुरक्षा हमारा फर्ज है। उन्होंने विशेष रूप से अपने पुत्र अजयवीर सिंह लालपुरा का जिक्र करते हुए कहा कि वे एविएशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके है और आज उनके पास स्वयं के हवाई जहाज हैं, लेकिन फिर भी वे हर समय अपने लोगों की सेवा में लगे रहते हैं और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा धर्म और समाज के कार्यों में लगाते हैं।
इस अवसर पर बाबा परमजीत सिंह रौलू माजरा ने बताया कि इस इंश्योरेंस योजना की विशेषता यह है कि प्रत्येक लाभार्थी का परिवार 5 लाख रुपए की बीमा राशि से सुरक्षित है। इस अवसर पर गुरकिरपाल सिंह बरदार, अमरीक सिंह बड़ी, लाड़ी कालेवाल, गुरमीत सिंह भद्दल, जगदीश चंद्र काजला, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, हेतराम बरदार, जतिंदर सिंह हरीपुर, केसर सिंह, जगमंदीप सिंह सौरव बांसल, गुरपिंदर सिंह, शम्मी भैणी, लखवीर सिंह, गुरमीत सिंह, रणवीर सिंह, मोहितप्रीत सिंह, विपिन कुमार, जोतू माजरी वाला आदि उपस्थित थे।

