Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस के SSP रविंदर पाल संधू की बनी फेक आईडी को लेकर गरमाया मुद्दा

पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल संधू की हीं किसी ने फेक आईडी बना डाली है। एसएसपी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और आईटी टीम ने इस बारे जांच शुरू कर दी है। ये आईडी किस लिए बनाई है, इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला है। बता दें कि संधू पंजाब पुलिस के तेजतर्रार अफसरों में से एक है। आए दिन उनके नेतृत्व में विजिलेंस टीम किसी ना किसी रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ती रहती है।

Exit mobile version