Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा में गूंजा ढाब खटीका जनाना अस्पताल का मुद्दा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आश्वासन

अमृतसर: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा आज पंजाब विधानसभा में जनाना अस्पताल ढाब खटीका में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया। विधायक डॉ गुप्ता ने विधानसभा में कहा कि उनके हलके में ढाब खटीका स्थित लगभग 110 साल पुराना जनाना अस्पताल है। जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी, उस वक्त इस अस्पताल की स्थिति बहुत ही खराब थी। अस्पताल की रिनोवेशन का कार्य तो चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने विधानसभा सदन में कहा है कि पंजाब के सभी 117  विधानसभा क्षेत्र में  कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ठीक हो रहे हैं।उसी तरह से जनाना अस्पताल में भी 24 घंटे सेवा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और पीडियाट्रिक्स (बच्चों की बीमारी) स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की नियुक्ति की जाए। ताकि इलाके की माताओं, बहनों और बच्चों को हर समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने बताया कि सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने  आश्वासन दिया है कि जनाना अस्पताल ढाब खटीका में जल्द गायनेकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक्स स्पेशलिस्ट डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी नियुक्त कर दिया जाएगा। उसी तरह से जनाना अस्पताल में भी 24 घंटे सेवा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और पीडियाट्रिक्स (बच्चों की बीमारी) स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की नियुक्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने विधानसभा सदन में कहा है कि पंजाब के सभी 117  विधानसभा क्षेत्र में  कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ठीक हो रहे हैं।उसी तरह से जनाना अस्पताल में भी 24 घंटे सेवा उपलब्ध करवाई जाए।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version