Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान श्री राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’का कार्यक्रम देखना ऐतिहासिक गर्व की बात है – सत्य पाल जैन

January 21, 2024

भगवान श्री राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’का कार्यक्रम देखना ऐतिहासिक गर्व की बात है – सत्य पाल जैन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासलिसिटर सत्य पाल जैन ने कहा कि भगवान राम की अयोध्या में कल हो रही ‘प्राण प्रतिष्ठा’कार्यक्रम को देखना एक ऐतिहासिक गर्व की बात है जिसको लेकर हमारी आने वाली पीढ़ीया सदियों तक स्वंय को भाग्यषाली मानती रहेगी।

जैन ने यह बात आज शहर के विभिन्न भागों में कल के अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारी में हो रही राम कथायें तथा शोभा यात्राओं के दौरान कही।

जैन ने प्रातः मलोया के पास गांव बलोलपुर में आयोजित ‘सुंदरकाण्ड’कार्यक्रम में भाग लिया। उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा की दीप प्रजवल करके शुरूआत की। उसके बाद मनीमाजरा में झण्डा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर देवेश मोदगिल, महंत मनोज शर्मा,मनु भसीन, सतपाल गुप्ता, राजेश पहलवान, कुमारी खुशबु एवं अषोक जोषी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें