Site icon Dainik Savera Times

अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों का एक प्लेटफार्म पर आना जरूरी : सुखबीर बादल

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने क्षेत्रीय पार्टियों का कॉन्क्लेव कराने की बात कही है। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के विद्यार्थियों से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि राज्यों के ज्यादा अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों का एक प्लेटफार्म करवाना जरूरी है और वह जल्द ही इस संबंध में ‘कॉन्क्लेव’ कराने के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब का प्रस्ताव भी राज्यों को ज्यादा अधिकार देने की बात करता था, लेकिन उस प्रस्ताव को जानबूझ कर उग्र प्रस्ताव की संज्ञा दे दी गई। लेकिन, अभी सभी पार्टियां राज्यों को ज्यादा अधिकारों की बात करती है।

पीयू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही वह पंजाब यूनिवर्सिटी की चांसलर तथा उपराष्ट्रपति को मिलने जा रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि वह उपराष्ट्रपति को पीयू के विद्यार्थियों की राय तथा अकाली दल के पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टैंड के बारे अवगत करवाया जाएगा। सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ पर काबिज होना चाहता है और अब इसने चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के बारे में नियमों में भी तबदीली कर दी है। सुखबीर बादल ने कहा कि वह पीयू के मुद्दे पर किसी किस्म की राजनीति करने के विरुद्ध हैं और सभी पार्टियों से अपील करते हैं कि वह एक प्लेटफार्म पर एकत्रित होकर पंजाब यूनिवर्सिटी की लड़ाई लड़ें। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब एक ही राज्य है, जिसकी अपनी कोई राजधानी नहीं। इस मुद्दे पर पंजाब के साथ बहुत ज्यादा मतभेद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी में 4 साल पढ़े हैं और उनकी इसके साथ एक जज्बाती सांझ है।

ये भी पढ़ें : ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

Exit mobile version