Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते तो अच्छा होता : सुनील जाखड

January 11, 2024

पंजाब सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते तो अच्छा होता : सुनील जाखड

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नितिन गडकरी की कार्यशैली और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए नितिन गडकरी की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने साथ ही कहा कि यदि पंजाब सरकार के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री और कोई अन्य प्रतिनिधि भी इस कार्यक्र म में शामिल होते तो वह पंजाब के लिए कुछ भी मांग सकते थे मगर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का इस कार्यक्र म में शामिल न होना उन्हें काफी निराश कर रहा है।

वे होते तो पंजाब के लिए कुछ भी मांग सकते थे। उन्होंने नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया है मगर कहीं पर भी उनकी फोटो वाले पोस्टर दिखाई नहीं देते मगर अपनी विकासशील नीतियों के कारण बच्चा बच्चा उनको जानता है। इसलिए लोग चेहरा देखकर वोट नहीं देते काम देखकर वोट देते हैं तो इस बात को भी समझना बहुत जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें