Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

ITI पास यूनियन सदस्यों ने दिया धरना; पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की

June 4, 2026

ITI पास यूनियन सदस्यों ने दिया धरना; पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की

पटियाला : आईटीआई पास यूनियन के सदस्यों का पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमीटेड (पीएसपीसीएल) हैड आफिस पटियाला के सामने चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा, जिस दौरान पुलिस व यूनियन के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने शेरां वाला गेट साइड मुख्यालय का गेट बंद करने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकना चाहा परंतु यूनियन के सदस्य हाथों में झंडे लेकर व नारे लगाते हुए गेट के बाहर जमा हो गए।

उसके बाद पुुलिस ने उनको वहां से खदेड़ा। इसी दौरान पुलिस के आला अधिकारी वहां पर मौजूद रहे और उनके व पावरकॉम अधिकारियों के बीच मीटिंग तय करवाई। यूनियन नेताओं का कहना है कि उनको पावरकॉम के सीएमडी के साथ मीटिंग का कल का समय दिया गया है। अब वह मीटिंग में अपने पेपर की बात करेंगे कि 2027 के विधानस्भा के एग्जाम नजदीक आ रहे हैं इसलिए उनको नौकरी देने के लिए परीक्षा का समय फिक्स किया जाए।

आज इतने हाई टैंपरेचर में महिलाएं व बच्चे भी धरने में शामिल रही। यूनियन के नेताओं सहित कायकर्त्ताओं ने जब बिजली बोर्ड के गेट बंद करने की कोशिश तो हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें