Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

December 29, 2024

जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Jaggu Bhagwanpuria : पंजाब में तरनतारन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से चार हथियार बरामद हुए हैं जिसमें एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल (मेड इन यूएसए) भी शामिल है।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने लक्षित हत्याओं की योजना बनाई थी। तरनतारन क्षेत्र में गिरोह द्वारा हाल ही में लक्षित हत्या में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यह उनके नेटवर्क की पहचान में एक बड़ी सफलता है। उनके आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति और सछ्वाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें