Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्राचीन वामन अवतार मंदिर के अस्तित्व को बचाने के लिए जय इंदर कौर ने ए.डी.सी. को सौंपा मांग पत्र

March 10, 2026

प्राचीन वामन अवतार मंदिर के अस्तित्व को बचाने के लिए जय इंदर कौर ने ए.डी.सी. को सौंपा मांग पत्र

पटियाला: पटियाला के ऐतिहासिक और प्राचीन भगवान विष्णु जी के पांचवें अवतार श्री वामन अवतार के मंदिर के अस्तित्व को बचाने और सरोवर की साफ-सफाई की मांग को लेकर चल रहा संघर्ष अब तेज हो गया है। इस संबंध में भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर और भाजपा पटियाला शहरी की टीम द्वारा ए.डी.सी. सिमरनप्रीत कौर को एक ज्ञापन सौंपा गया। जय इंदर कौर ने कहा कि पिछले कई महीनों से मंदिर के रखरखाव के लिए भूख हड़ताल चल रही है, लेकिन अफसोस की बात है कि सरकार और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने बताया कि 9 मार्च से वंदे मातरम दल द्वारा इस संघर्ष को आमरण अनशन में बदल दिया गया है। जय इंदर कौर ने चेतावनी दी कि यदि आमरण अनशन के दौरान किसी भी कार्यकर्ता या श्रद्धालु का कोई नुक्सान होता है, तो उसकी सीधी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने आगे कहा उत्तर भारत में भगवान वामन अवतार जी के केवल दो ही प्रमुख मंदिर हैं, जिनमें से एक हमारे पटियाला में है।

लेकिन आज इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है जिसकी तरफ जिला प्रशासन का कोई भी ध्यान नही जा रहा। इस अवसर पर भाजपा पटियाला शहरी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार कूका, महासचिव संदीप मल्होत्र, महासचिव हैप्पी शर्मा, पार्षद अनुज खोसला, मंडल अध्यक्ष निखिल बातिश, हरप्रीत सिंह और विशाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें