Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजिंदरा अस्पताल पहुंचीं जयइंदर कौर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

September 8, 2026

राजिंदरा अस्पताल पहुंचीं जयइंदर कौर, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Jaiinder Kaur arrives at Rajindra Hospital : पटियाला। भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की अध्यक्ष बीबी जयइंदर कौर ने राजिंदरा अस्पताल पहुंचकर पुलिस हिरासत में कथित पिटाई के बाद भर्ती मोहनजीत सिंह शेरों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर लोगों की आवाज दबाने और पुलिस के जरिए आम जनता को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए।

जयइंदर कौर ने संगरूर के गुलज़ार सिंह के मामले को भी उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। जयइंदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार उन लोगों की आवाज़ दबाना चाहती है जो अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हैं और सरकार की नाकामियों को सामने लाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनजीत सिंह शेरों को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और सरकार के इशारे पर पुलिस आम लोगों पर ज़ुल्म कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी हों या किसान, हर वर्ग अपनी आवाज़ उठा रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।

जयइंदर कौर ने संगरूर के गांव टूर बंजारा के गुलज़ार सिंह का मामला भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल पूछने के बाद पुलिस ने गुलज़ार सिंह को परेशान किया, जिसके बाद उन्होंने सल्फास खा लिया। उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वेंटिलेटर न होने के कारण परिवार उन्हें वापस संगरूर ले गया। जयइंदर कौर ने कहा कि पंजाब के लोग ऐसे ज़ुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें