Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में ‘रेडियो उजाला’ का किया उद्घाटन

September 26, 2026

जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में ‘रेडियो उजाला’ का किया उद्घाटन

श्री गोइंदवाल साहिब: पंजाब के जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने श्री गोइंदवाल साहिब की सेंट्रल जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में शुरू किए गए ‘रेडियो उजाला’ का उद्घाटन किया और कैदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। रेडियो उजाला के जरिए जेल मंत्री ने कैदियों को संबोधित किया। उन्होंने कैदियों से अपराध का रास्ता छोड़कर समाज में अच्छे नागरिक के तौर पर नई शुरुआत करने की अपील की।

कैदियों की समस्याएं सुनीं

दौरे के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने जेल में बंद कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद जेल मंत्री ने कम्युनिटी किचन (लंगर) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कैदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की व्यवस्था भी देखी।

जेल अस्पताल का भी किया दौरा

जेल मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती बीमार कैदियों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कैदियों के इलाज और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में पौधारोपण भी किया और एक पौधा लगाया। जेल पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने डॉ. रवजोत सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट मंजीत सिंह टिवाना, एडिशनल सुपरिटेंडेंट गुरजंत सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट (सिक्योरिटी) गुरमेज सिंह सहित जेल विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें