Dainik Savera Times

जालंधर में 594523 मीट्रिक टन धान की हुई आमद, किसानों को 1267 करोड़ का भुगतान

Jalandhar

Jalandhar : पंजाब में जालंधर के उपायुक्त डा. हिमांशु अग्रवाल ने रविवार को धान की चल रही खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कहा कि दो नवंबर तक जिले के किसानों को खरीदी गई फसल का 1267 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उपायुक्त ने बताया कि शनिवार तक जिले की मंडियों में 594523 टन धान की आमद हुई, जिसमें से 588235 टन फसल विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से चलाने के लिए प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ रहा है और खरीद के साथ-साथ लि¨फ्टग में भी तेजी लाई गई है जिसमें अब तक 214104 टन धान की खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में धान की निर्बाध खरीद, समय पर भुगतान और एक साथ लि¨फ्टग के संबंध में जारी निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित अधिकारी लगातार खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

Jalandhar

उन्होंने कहा कि खरीद के बाद धान की लिफ्टग एक साथ सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है और आने वाले दिनों में फसल की लिफ्टग में और अधिक तेजी लाई जाएगी।
उन्होंने खरीद प्रबंधों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को खरीद, लि¨फ्टग, भुगतान के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा ताकि धान खरीद सीजन को उचित ढंग से चलाया जा सके।

Exit mobile version