Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

July 22, 2026

जालंधर: अवैध हथियारों की सप्लाई करते 6 आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान

जालंधर: नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सब-डिवीजन फिल्लौर की पुलिस ने 6 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल, एक .30 बोर मैगजीन और एक .30 बोर के 3 कारतूस बरामद किए गए है। व

हीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकप्रीत उर्फ रोहित पुत्र हरपाल, निवासी गांव बोड़ेवाल कंग, अमृतसर, करनदीप सिंह उर्फ करन पुत्र अमनदीप सिंह, निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, गुरदासपुर, रॉबिनप्रीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव बद्दोवाल कलां, गुरदासपुर, राजेशवर सिंह पुत्र मेहताब सिंह, निवासी गांव कोटला गुज्जरां, अमृतसर, मनजीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, अमृतसर और निखिल पुत्र अशोक कुमार, निवासी सदर बाजार, अमृतसर के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भारत मसीह ने बताया कि उनकी टीम ने फिल्लौर ने बताया कि हाई-टेक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सतलुज पुल पर विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर स्विफ्ट कार नंबर PB-02-ER-2316 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे में से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और .30 बोर के 3 कारतूस बरामद हुए।

📍 Location: फिल्लौर (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें