Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar Accident: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: नकोदर रोड़ पर कार और एक्टिवा में बीते दिन देर शाम भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। वहीं महिला की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई को राखी बांधकर लौट रही थी कि नकोदर रोड़ पर कार से उसकी एक्टिवा की टक्कर हो गई। महिला और उसके भाई को शायद अंदाजा नहीं था कि राखी से पहले उसकी मौत हो जाएंगी। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version