Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर चौक से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, स्ट्रीट लाइट और रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त

November 8, 2026

जालंधर: बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर चौक से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, स्ट्रीट लाइट और रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर: सुबह होते ही बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक के जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि चौक पूरी तरह डैमेज हो गया। इस हादसे में चौक में लगी स्ट्रीट लाइट, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के नाम का बोर्ड और चौक के चारों ओर लगी रेलिंग भी बुरी तरह टूट गई।

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि सुबह अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक तेज रफ्तार ट्रक चौक की तरफ आ रहा था और उसने सीधे चौक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चौक बुरी तरह डैमेज हो गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, चौक की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी। सुबह का समय होने की वजह से ट्रैफिक कम था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें