जालंधर: गोराया में नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण हादसा हो गया, जहां छोटा हाथी बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया। इस घटना को लेकर हाईवे पर जाम लग गया। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के दौरान छोटे हाथी में 2 लोग सवार थे। राहगीर द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें राहगीर द्वारा सूचना दी गई कि हाईवे पर छोटा हाथी पलट गया और हाईवे पर जाम लगा हुआ है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो जांच के दौरान पता चला कि छोटे हाथी में प्रेस मशीन लद्दी हुई थी। इस मशीन से पत्ती की कटिंग का किया जाता है। वहीं, ड्राइवर ने बताया कि बिरजू बर्फी के पास पहुंचे तो मशीन को बंधे रस्से टूट गए।
इस दौरान छोटा हाथी बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया। घटना के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। ऐसे में मौके पर मिनी ड्राइड्रा मंगवाकर छोटे हाथी को सीधा किया गया और मशीन को दोबारा से छोटे हाथी में लोड कर दिया गया है। वहीं ट्रैफिक भी खुलवा दिया गया है। जांच के दौरान सामने आया है कि छोटा हाथी लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा था। घटना के दौरान गाड़ी में 2 लोग सवार थे। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

