Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: दो लड़कियों की सूझबूझ से बची बुजुर्ग की जान, सड़क हादसे के बाद दिया CPR

August 3, 2026

जालंधर: दो लड़कियों की सूझबूझ से बची बुजुर्ग की जान, सड़क हादसे के बाद दिया CPR

जालंधर: नकोदर रोड नजदीक ग्लोबल अस्पताल के पास बेकाबू कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद 2 लड़कियां मदद के आगे आई और उन्होंने बिना समय गंवाए बुजुर्ग को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। मेडिकल मदद और लड़कियों की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बच गई। हालात में सुधार होने के बाद बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चोट लगने के कारण बुजुर्ग बेहोश हो गए थे और उनकी धड़कन व सांसें काफी धीमी पड़ गई थीं। उनकी हालत बेहद गंभीर थी और हर पल महत्वपूर्ण था। ऐसे में एंबुलेंस का इंतजार करना जोखिम भरा साबित हो सकता था।

इसी दौरान वहां से गुजर रही दो लड़कियों ने स्थिति की गंभीरता को समझा। उन्होंने बिना घबराए तुरंत मदद के लिए आगे बढ़कर बुजुर्ग को सड़क पर लिटाया और CPR देना शुरू किया। काफी देर तक चेस्ट कम्प्रेशन (छाती को दबाने) और सांस देने की प्रक्रिया जारी रखने के बाद बुजुर्ग के शरीर में हलचल हुई। उनकी सांसें सामान्य होने लगीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें