Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar : ट्राले ने मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को मारी टक्कर, चालक की मौत

December 28, 2024

Jalandhar : ट्राले ने मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को मारी टक्कर, चालक की मौत

जालंधर। जिले में शनिवार को चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस को तेज रफ्तार ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई। इलाज के लिए जालंधर लाया जा रहा मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मरीज को तुरंत दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।

रामामंडी थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें