
पंजाब डेस्क: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हाईवे पर दोनों पक्षों के बीच काफी बहस और अफरा-तफरी मच गई।
ट्रक ने कार को साइड मारी
हादसे के बारे में कार सवार बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से खन्ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लम्मा पिंड चौक के पास ट्रक ने उन्हें साइड मार दी। टक्कर के कारण उनकी कार नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार को भारी नुकसान हुआ है।
पुलिस ने किया कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर जाम लग गया और राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदार की पहचान की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...