Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के बूटा मंडी में दिनदहाड़े कत्ल, छुरी से हमला कर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

November 28, 2026

जालंधर के बूटा मंडी में दिनदहाड़े कत्ल, छुरी से हमला कर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

जालंधरः शहर के बूटा मंडी इलाके में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार ने हमलावरों की पहचान अजय क्लेर और अमरजीत क्लेर के रूप में बताई है।

मृतक के बेटे रोहनप्रीत ने बताया कि वह अपने पिता के साथ एक्टिवा पर घर लौट रहा था। इसी दौरान यू-टर्न लेते समय अजय ने उसके पिता पर छुरी से हमला कर दिया। आरोपी ने सतपाल की गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता के लिए आगे नहीं आया। हमले में सतपाल की मौत हो गई।

परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि अजय नशे का आदी है और पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिवार के अनुसार, आरोपी के हमले में पहले भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था।

घटना की सूचना थाना नंबर-6 की पुलिस को दी गई। परिवार ने पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप भी लगाया। थाना प्रभारी रवि ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी बरामद कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: जालंधर बूटा मंडी (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें