Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः आदमपुर में पेट्रोल पंप पर चली गोली, आढ़ती की कार छीन लूटेरे फरार

January 9, 2024

जालंधरः आदमपुर में पेट्रोल पंप पर चली गोली, आढ़ती की कार छीन लूटेरे फरार

जालंधरः (पंकज)। महानगर में के आदमपुर से आज एक ताजा मामला गोली चलने का सामने आया है। जहां आदमपुर के नजदीक गांव उदेसियां में स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक आढ़ती से कार छीन कर फरार हो गये हैं। लूटेरे वारदात को अंजाम देते हुए कार को लेकर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। वहीं, पीड़ित की पहचान विवेक चड्डा के रूप में हुई है।

आज सुबह तड़के ही लूटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, बताया जा रहा है की कार के मालिक ने लूटेरों का सामना करने की कोशिश की, लेकिन कार लेकर लूटेरे होने में कामयाब हो गये। जिसके बाद गनिमत यह रही की कार के मालिक को कोई चोट नहीं आई। इस मामले बारे डीएसपी आदमपुर का कहना है कि कार को बरामद कर लिया गया है लेकिन लुटेरें फरार हो गये। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें