
Jalandhar Celebrates Valmiki Parkash Diwas : जालंधर। अली मोहल्ला स्थित ब्रांडरथ रोड पर भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी की ओर से भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में दीपमाला की गई और विशाल मंच सजाया गया।
कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। मेयर विनीत धीर, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कमेटी ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं और आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विशेष रूप से जालंधर के मेयर विनीत धीर, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पार्षद शेरी चड्ढा, जिला फायर ऑफिसर एडीएफओ मनिंदर सिंह और नरेश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी प्रमुख मेहमानों को सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को सत्य, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सिकंदर खोसला, हरीश महिमा, प्रदीप वाल्मीकि, राजू अंजान और अवनीश सोंधी (बबलू) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।