Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में CIA स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी अरेस्ट

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0116-1.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0110-1.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0111-1.mp4

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस के CIA स्टाफ को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर जालंधर के निर्देशों पर पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत CIA स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को जालंधर के जंडूसिंघा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से काबू किया। तलाशी के दौरान उनके बैगों से कुल 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ एकम निवासी अमृतसर और पवित्र सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव दादूवाल, जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट सहित अन्य मामलों में केस दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि होती है।

Exit mobile version