Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar में सिटी पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कासो, मचा हड़कंप

Punjab

Punjab

पंजाब डेस्क : Punjab को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उठाए गए कदम के तहत, राज्य पुलिस ने आज सुबह काजी मंडी इलाके में ऑपरेशन कासो की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन सभी जिलों के डीसी और एसएसपी के साथ बैठक में पंजाब को 3 महीनों में नशे से मुक्त करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की। काजी मंडी में पुलिस की दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा ऑपरेशन कासो को भारी फोर्स के साथ अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नशे के तस्करों और नेटवर्क को प्रभावी रूप से नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

100 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौजूद

पुलिस ने इलाके को चारों ओर से सील कर दिया और इसके बाद घरों की तलाशी शुरू की। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों और लूटपाट करने वालों पर नकेल कसना था। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन कासो 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में किया गया। पुलिस टीमों ने उन घरों की तलाशी ली, जिन पर पहले से नशे के मामले दर्ज थे या जो संदिग्ध थे। 20 से ज्यादा घरों की चेकिंग की गई। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस टीमों ने किसी के उठने से पहले ही रेड शुरू कर दी थी। इस सर्च ऑपरेशन में कई थानों के एसएचओ और एरिया एसीपी सहित अन्य अफसर और कर्मचारी भी शामिल थे। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य राज्य को नशा मुक्त बनाना है, और इसे लगातार जारी रखा जाएगा। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में सुरक्षा का माहौल कायम किया है और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया है।

Exit mobile version