Site icon Dainik Savera Times

दिवाली पर्व पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए विशेष प्रबंध

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने त्यौहारों के अवसर पर शहर में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानून-व्यवस्था वाला माहौल बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख क्षेत्रों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस पैट्रोलिंग को और तेज किया गया है और शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर हाईटैक नाके और चैक प्वाइंट स्थापित किए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर और सतर्कता के साथ नजर रखी जा सके। शहर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं जबकि शहर के संवेदनशील स्थानों पर ट्राइपॉड कैमरे भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : “नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनर्विचार”, CM पद से हटाने के फैसले पर JDU में बढ़ी नाराजगी

Exit mobile version