
जालंधर: UPI टैक्स बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा शनिवार को कंपनी बाग चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, जब कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर रहे थे, तभी पुतला गिरने लगा। उसे संभालने और ठीक करने के प्रयास में एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस के झंडे को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पार्टी का झंडा भी आग की चपेट में आ गया। घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पूरा दृश्य देखा जा सकता है।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक अन्य तस्वीर भी सामने आई, जिसमें एक कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने को लेकर नाराज नजर आया। बताया जा रहा है कि फोटो खिंचवाने के दौरान वह कार्यकर्ताओं से अलग होकर पीछे खड़ा हो गया। इसके बाद उसे मनाने के लिए एक अन्य कार्यकर्ता उसके पास पहुंचा और उसे कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी के साथ खड़ा कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने UPI टैक्स बढ़ोतरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर नारेबाजी भी की।
📍 Location: जालंधर कंपनी बाग चौक…( श्री राम चौक) (जालंधर)
मेष: दिन शुभ रहेगा...