जालंधर: किशनपुरा चौंक की ओर दोमोरिया पुल के पास दिन-दहाड़े बच्चे पर हमला करके स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां नाबालिग पर निहंग वेष में आए नौजवान ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसके गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए बच्चे आयोश ने कहा कि वह साइकिल से जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में सिख नौजवान ने उसमें टक्कर मारी और रोक लिया, जिसके बाद उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बच्चे ने कहा कि वह इकहरी पुली से ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। घटना की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने कहा कि बेटे के गले पर किरपाण रखकर उसके गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गया। पिता ने कहा कि घटना से 5 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं लोग हैरान है कि दिन-दहाड़े सड़क पर आवाजाही होने के बावजूद स्नेचिंग की वारदात हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए विमल ने कहा कि वह रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान देखा कि बच्चा दोमोरिया पुल पर रो रहा था, जिसके बाद बच्चे से पूछताछ की गई तो पता चला कि निहंग के वेष में व्यक्ति ने बच्चे पर किरपाण से हमला करे सोने का लॉकेट छीनकर ले गया, जिसके बाद बच्चा सड़क पर रो रहा था और घबराया हुआ था। ऐसे में विमल ने सिख जत्थेबंदियों से निहंग वेश में वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ करें और नकली निहंगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।
दरअसल, ऐसे लोग सही लोगों को की छवि पर भी गलत प्रभाव डालते है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं जांच एएसआई अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि बच्चे से पूछताछ में पता चला कि 25 वर्षीय नौजवान सिख नौजवान उस पर तेजधार हथियार से हमला करके सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गया। इस घटना में बच्चे के मामूली चोटें आई है। वहीं, जांच अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...