Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: तेजधार हथियार के बल पर इलेक्ट्रिक स्कूटी और फोन लेकर 3 लुटेरे फरार

जालंधर: महानगर में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला देहात से सामने आया है, जहां हथियारों के बल पर देर रात लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

गोराया के बोपराय में लूट की घटना सामने आई है। जहां जंड रोड की पुली पर किसान को लुटेरों ने घेर लिया। इस दौरान तेजधार हथियार से बल पर इलेक्ट्रिक स्कूटी, फोन सहित अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पीड़ित जसवीर सिंह ने कहा कि वह गोराया का रहने वाला है।

देर रात 8.15 बजे वह घर जा रहा था। इस दौरान 3 लोगों ने उसे दातर, डंडा दिखाकर उसे घेर लिया। जिसके बाद हमला करने की नीयत से उसे डराने लगे। पीड़ित ने कहाकि लुटेरे उससे इलेक्ट्रानिक स्कूटी, फोन और दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना के बाद देर रात 10.30 बजे पुलिस को शिकायत दे दी है।

पीड़ित ने कहाकि स्कूटी ज्यादा चार्ज नहीं है, ऐसे में स्कूटी 5 से 6 किलोमीटर दूरी तक जा सकती है। पीड़ित के अनुसार वह एक लुटेरों को पहचान सकता है। दरअसल, उसके साथ हाथापाई के दौरान उसका चेहरा देख लिया था। हालांकि अन्य लुटेरों के मुंह ढके हुए थे।

Exit mobile version