जालंधर: देश भर में बीते दिन दहशरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व के दौरान वेस्ट हलके में अजीबों गरीब चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार बस्ती शेख इलाके की घटना है। दरअसल, दहशरे पर्व के दौरान के घर के बाहर रावण का पुतला रखा हुआ था। जिसका शाम को दहन किया जाना था। लेकिन दहन से पहले ही चोर रावण का पुतला चुराकर ले गए। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर हुआ।
दरअसल, घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 2 नौजवान रावण के पुतले को ले जाते दिखे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 नौजवान पैदल आते है और वह जैसे ही रावण के पुतले को चुराने लगते है तो अचानक शोर सुनकर वह भाग जाते है और कुछ दूरी पर स्थित खड़े ट्रक के पीछे छिप जाते है। जिसके बाद वह दोबारा घटना स्थल पर जाते है और रावण का पुतला चुराकर मौके से फरार हो जाते है। इस अजीबो-गरीब चोरी को लेकर हर कोई हैरान रह गया।
बता दें कि आदर्श नगर पार्क में कुंभकर्ण से पहले रावण रावण का पुतला जल गया था। दरअसल, उपकार दशहरा कमेटी के आयोजन में शाम 6:10 बजे तक दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। पारंपरिक तरीके से पुतले में आग नहीं लगने पर रिमोट का इस्तेमाल किया गया। पहले मेघनाद का पुतला जला। फिर उसके गिरने से रावण ने भी आग पकड़ ली। इसके बाद कुंभकर्ण का पुतला भी जल उठा।

