Dainik Savera Times

Jalandhar के DCP नरेश डोगरा का तबादला, फाजिल्का में AIG-SSOC के पद पर संभाली नई जिम्मेदारी

Jalandhar DCP Naresh Dogra transferred 

पंजाब डेस्क: जालंधर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। बता दें कि अब उन्हें फाजिल्का में AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) के पद पर तैनात किया गया है। यह निर्णय पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार किया गया।

जालंधर में अपनी सेवा के दौरान नरेश डोगरा ने कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और पुलिसिंग में अपने कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन किया। अपने नए पद को लेकर डोगरा ने कहा कि उन्हें विभाग की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उनका यह भी कहना था कि पंजाब में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर सख्ती बरतने के प्रयास जारी रहेंगे।

क्या होंगी AIG-SSOC की जिम्मेदारियां

AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) राज्य स्तर पर संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की निगरानी और संचालन करता है। इसमें आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयाँ, संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों, ड्रग्स तस्करी पर नियंत्रण जैसे अहम कार्य शामिल हैं। यह पंजाब पुलिस की विशेष इकाई है, जो गंभीर अपराधों और जटिल मामलों को संभालने में माहिर है।

नरेश डोगरा की नई नियुक्ति से उम्मीद है कि राज्य में अपराध नियंत्रण और विशेष ऑपरेशंस में और मजबूती आएगी। जालंधर पुलिस प्रशासन में अब नए डीसीपी की तैनाती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

Exit mobile version