जालंधरः शहर के अवतार नगर की गली नंबर 7 में डबल मर्डर हो गया, जहां नौजवान ने पत्नी और पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतकों की पहचान पिता अयोध्या प्रकाश और पत्नी सविता के रूप में हुई है, वहीं दोषी की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दोषी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई है।
पुलिस जांच के अनुसार घटना के दौरान बुजुर्ग माता घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी और वह चलने फिरने में परेशान है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आज परिवार में घरेलू कलह हुआ था और नौजवान नशे का आदी था।

