Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठीक से बैठा भी नहीं जा रहा, आप भी देखिए नशे में धुत पुलिस कर्मी का हाल

October 13, 2023

ठीक से बैठा भी नहीं जा रहा, आप भी देखिए नशे में धुत पुलिस कर्मी का हाल

जालंधर : एक तरफ पंजाब में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जगह-जगह अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मी खुद नशे में धुत होकर सड़कों पर हंगामा करते नजर आ रहें हैं। एक ताजा मामला जालंधर के डाक खाने के पास का सामने आया है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने नशे में धुत पुलिस कर्मी की वीडियो बनाई। वीडियों में पुलिस कर्मी वृद्धि में कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है। वह नशे में इतना धुत था कि उससे कुर्सी पर बैठा तक नहीं जा रहा था। वह बेसुध होकर वहीं बैंच पर गिरा पड़ा।

पूछताछ में पता चला कि उसका नाम राहुल है जो अमृतसर का रहने वाला है। इस घटना के दौरान अन्य पुलिस कर्मी वहां से फरार हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पहले उसे पानी पिलाया, उसके बाद घटना की सूचना पुलिस कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उक्त नशे में धुत्त पुलिस कर्मी राहुल को अपने साथ ले गई। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त पुलिस कर्मी चिट्टा पीकर नशे में धुत्त था। होश में आने के बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि उसकी हालत ठीक नहीं है। इस दौरान पुलिस कर्मी ने माना की उसने दवाई की 5 गोलियां खाई थी। इस दौरान मीडिया के सामने पुलिस कर्मी ने कहा कि उसे ढाई महीने का समय हो गया है उसे दवाई खाए हुए। जिसके बाद उसने आज दवाई खाई है।

हालांकि लोगों का आरोप है कि उसने जो दवाई खाई हैकि वह आधी गोली खाने से व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी ने 5 गोलियां खा ली। जिसके कारण वह बेसुध पड़ा मिला। जबकि मौका पाते ही पुलिस कर्मी का दूसरा साथ मौके से फरार हो गया। लोगों ने भागते हुए उक्त पुलिस कर्मी की वीडियो भी बना ली है। जिसमें वह पैदल ही सड़क पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें