Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar DSP हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार; DGP Gaurav Yadav

जालंधर : पंजाब पुलिस ने डीएसपी जालंधर दलबीर सिंह के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जालंधर पुलिस ने 2 दिन में केस की गुत्थी सुलझा ली है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त करने के साथ ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। दिवंगत डीएसपी दलबीर सिंह के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए, डीजीपी ने कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें! हमारी प्रार्थनाएँ उनके परिवार, रिश्तेदारों और उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों के साथ हैं।”

डीजीपी ने अपने ट्वीट में लिखा, ”पंजाब पुलिस ने दिवंगत डीएसपी दलबीर सिंह के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने दोषी की गिरफ्तारी और हत्या के हथियार की बरामदगी के साथ 2 दिनों में मामले का निपटारा कर लिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले! हमारी प्रार्थनाएँ परिवार, रिश्तेदारों और उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों के साथ हैं।”

आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात नए साल पर जालंधर के डीएसपी दलबीर सिंह देओल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जानकरी के अनुसार वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकले थे, लेकिन देर रात उनकी लाश एक नहर के किनारे पड़ी मिली। जांच में पाया गया कि उनकी गर्दन में गोली लगी थी और उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी मौके से गायब थी। उनकी तैनाती जालंधर के ही पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में थी।

Exit mobile version