Site icon Dainik Savera Times

जालंधरः रंजिश के कारण पार्टी वर्कर को घर में घुसकर मारी गोली, मचा हड़कंप

जालंधर। जिले के गांव पट्टी साहन में राजनीति पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर में घुसकर गोली मारने की घटना सामने आई है। जहां, इस हमले में 32 वर्षीय विवेक मट्टू घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना बीते दिन शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

थाना सिटी सदर के एसएचओ सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं। विवेक मट्टू को उनके परिवार द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी सुखजीवन सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश करने व घर में घुसकर हमला करने के तहत केस दर्ज कर लिया है व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

युवकों के साथ चल रही थी रंजिश
मिली जानकारी के अनुसार विवेक मट्टू की गांव के ही मनी बावा और बिल्ला नाम के युवकों के साथ रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। आरोपी उनके घर में घुस आए और उन पर गोलियां चलाईं। गोली मट्टू के पैर में लगी। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं।

Exit mobile version